Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आइसीयू में भर्ती लालू की तबीयत स्थिर, मोदी ने सेहत का हाल जाना

Patna :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव  की सेहत का हाल चाल जाना. लालू प्रसाद पटना के एक अस्पताल में भर्ती हैं. रविवार की शाम पटना स्थित राबड़ी आवास में सीढ़ी से उतरने के दौरान गिर गए थे. इससे उनके कमर और कंधे में चोट आई थी. लालू यादव के दाएं कंधे में माइनर फ्रैक्चर बताया गया था, जिसके बाद रविवार की रात में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. उन्हें सोमवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. उन्हें कई बीमारियां हैं.

तेजप्रताप और तेजस्वी यादव अस्पताल में मौजूद

वहीं, लालू यादव के हेल्थ को लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं भी काफी चिंतित हैं. कई नेता भी लालू यादव का हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं. मंगलवार की शाम बीजेपी नेता व मंत्री नितिन नवीन सहित कई नेता उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे. सोमवार को बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और जमुई सांसद चिराग पासवान सहित कई नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अस्पताल में मौजूद रहे. कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर जाने वाले थे लालू

75 वर्ष के लालू प्रसाद के किडनी में संक्रमण, फेफड़ों में पानी जमा होने और रक्तचाप समेत कई तरह की बीमारियां हैं. वह गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर जाकर डाक्टरों से सलाह लेना चाहते थे. इसके लिए हाल ही में अदालत ने उनका पासपोर्ट जारी किया है. वहीं, लालू यादव फिलहाल पटना के एक अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं. उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया है. हालांकि, डॉक्टर उनकी किडनी को लेकर चिंतित हैं, जिसके लिए उन्हें दिल्ली भी भेजा जा सकता है. इसे भी पढ़ें- जून">https://lagatar.in/1-3-crore-jobs-reduced-in-june-unemployment-rate-rises-to-7-80-per-cent-cmie/">जून

में 1.3 करोड़ रोजगार घटे, बेरोजगारी दर बढ़कर 7.80 फीसदी : सीएमआईई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही