Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश की महिला संवाद यात्रा पर लालू का आपत्तिजनक बयान, कहा-आंंख सेंकने जा रहे हैं...

Patna :  आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार आंख सेंकने जा रहे हैं. 2025 में फिर से सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी ही सरकार बनायेगी. वहीं  नीतीश कुमार द्वारा चुनाव में एनडीए के 225 सीट जीतने वाले दावे के सवाल पर कहा कि पहले अपना आंख तो सेंक ले. वहीं ममता बनर्जी के `इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व करने की इच्छा वाले बयान पर कहा कि हां ममता को जिम्मेवारी देनी चाहिए. https://twitter.com/PTI_News/status/1866343144763330716

लालू यादव के बयान पर भड़के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 

लालू यादव के बयान पर बीजेपी भड़क गयी है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले तो लगता था कि लालू जी शारीरिक रूप से बीमार हैं, लेकिन अब वो मानसिक रूप से भी बीमार हो गये हैं. उन्हें इलाज की आवश्यकता है. उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ लालू यादव द्वारा दिये गये बयान को घृणित और शर्मनाक बताया. https://twitter.com/samrat4bjp/status/1866349918429798639

लालू जी जिंदगी के अंतिम पड़ाव में हैं : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू जी जिंदगी के अंतिम पड़ाव में हैं. उनका तन भी काम नहीं कर रहा और मस्तिष्क भी नहीं. वे बहुत चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं और कुछ भी बयान देते हैं.  https://twitter.com/VijayKrSinhaBih/status/1866414113276170282

पति-पत्नी ने बिहार को वहां पहुंचा दिया, जहां `बिहारी` कहलाना शर्म की बात थी

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव इस तरह के बयानों के लिए जाने जाते हैं. वे मसखरी करने में माहिर हैं. वे गैर-गंभीर बातें करते हैं. आगे कहा कि पति-पत्नी ने 15 साल तक बिहार पर राज किया. उन्होंने बिहार को उस मुकाम पर पहुंचा दिया, जहां `बिहारी` कहलाना शर्म की बात थी. नीतीश कुमार ने सुनिश्चित किया कि `बिहारी` कहलाना सम्मानजनक बात हो. लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच कोई तुलना नहीं है. नीतीश कुमार एक गंभीर व्यक्ति हैं, उन्होंने बिहार में विकास किया है.

15 दिसंबर से शुरू होगी नीतीश की महिला संवाद यात्रा

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा 15 दिसंबर से शुरू होगी. बतौर सीएम नीतीश कुमार की यह 15वीं यात्रा होगी. इस दौरान वो राज्यभर की महिलाओं से मुखातिब होंगे. नीतीश की महिला संवाद यात्रा पर ग्रामीण विकास विभाग 225 करोड़ खर्च करेगी. नीतीश कुमार की इस यात्रा को कई मायनों में खास माना जा रहा है.

अब तक 14 बार बिहार यात्रा पर निकल चुके हैं नीतीश 

बता दें कि नीतीश कुमार अब तक 14 बार बिहार में यात्रा कर चुके हैं. सबसे पहले नीतीश 2005 में चुनाव से ठीक पहले न्याय यात्रा पर निकले थे. नीतीश की यात्रा काफी सफल भी रही थी. इस यात्रा के बाद नीतीश कुमार को जीत मिली थी और लालू यादव की पार्टी राजद  की सत्ता से विदाई हो गयी थी. इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश ने विकास यात्रा निकाली थी. इसके बाद सीएम ने जून में धन्यवाद यात्रा निकाला था. फिर विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2010 में नीतीश प्रवास यात्रा पर निकले थे. इस चुनाव में जेडीयू ने 115 सीटें लाकर शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद नीतीश ने अप्रैल 2010 में विश्वास यात्रा की थी. 2011 में सेवा यात्रा निकाली थी. 2012 में बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग को लेकर अधिकार यात्रा पर निकले थे. नीतीश ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले संकल्प यात्रा निकाली थी. लेकिन यह यात्रा उतनी सफल नहीं रही थी. उनकी पार्टी सिर्फ दो सीटें ही जीती थी. विधानसभा चुनाव 2015 से पहले नीतीश नवंबर 2014 में संपर्क यात्रा पर गये. इसके बाद 2016 में सीएम बिहार में लागू सात निश्चय का असर देखने निश्चय यात्रा पर निकले. फिर 2017 में उन्होंने समीक्षा यात्रा, 2019 में जल जीवन हरियाली यात्रा, 2021 में समाज सुधार यात्रा और 2023 में समाधान यात्रा पर निकले थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही