Search

 
 
 

झारखंड विस : लंबोदर ने कुरमी-कुड़मी को ST में शामिल करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन के बाहर दिया धरना

 
Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कुरमी/कुड़मी को ST में शामिल करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन के बाहर धरना दिया. लंबोदर महतो ने कहा कि बेरमो को जिला बनाने की मांग वर्षो से की जा रही है. लेकिन सरकार इस पर कुछ फैसला नहीं ले रही है. कहा कि झारखंड सरकार के कैबिनेट में 23 नवंबर को 2004 को यह निर्णय हुआ था कि कुरमी/कुड़मी और कोटवार जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जायेगा. इस निर्णय के 20 साल हो गये, लेकिन अब तक इसको लागू नहीं किया गया. कहा कि 8 जनवरी 2013 को कैबिनेट में यह निर्णय हुआ लिया गया था कि बेरमो को नये प्रखंड बनाया जायेगा. इस पर भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया. एक ही जाति, संस्कृति और धर्म के होने के बावजूद लोहार और लोहरा का अलग-अलग जाति प्रमाण पत्र होता है. सरकार  कमार, करमाली, लोहार, लोहरा, बड़ाईक और चिकबड़ाइक सभी को अनुसुचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करें. बेरमो अनुमंडल को जिला और खैराचातर, महुआटांड और चतरोचट्टी को प्रखंड बनाने पर भी सरकार जल्द निर्णय ले. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही