Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद शहर में महंगी हुई जमीन, गांव की ओर रुख कर रहे लोग

Advertisement
Advertisement

जिले के गोविंदपुर क्षेत्र में सबसे अधिक हो रही जमीन की खरीद-बिक्री

Dhanbad : कोयले का शहर धनबाद में अब पहले वाली स्थिति नहीं रह गई है. शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है. शहरी क्षेत्र की जमीन की कमीतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से लोग अब आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे है. भूली, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा, मैथन क्षेत्र में बसोढ़ क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है. कांको मठ से गोल बिल्डिंग तक 8 लेन सड़क के बनने से आसपास में जमीन की कीमत 8 से 12 लाख प्रति काट्ठा पहुंच गई है. वहीं, एनएच-2 से सटे ग्रामीण इलाकों में 5 से 6 लाख रुपया प्रति डिसमिल जमीन की खरीद-बिक्री हो रही है. जमीन की खरीद-बिक्री में अधिक कमाई को देखते हुए सैकड़ों युवा जमीन के कारोबार से जुड़ रहे हैं. राजगंज के युवा जमीन कारोबारी अरविंद ने बताया कि शहर में अब जमीन बची कहां है, जो कुछ दिख रहा है उस पर बिल्डर और दबंगों का कब्जा है. इनसे जमीन वहीं ले सकता है जिनके पास मोटी रकम है. इसलिए अब धनबाद शहरी क्षेत्र के अधिकतर लोग गांव की ओर रुख कर रहे हैं. सीएनटी की जमीन ढाई से तीन लाख रुपया प्रति डिसमिल हो गई है. वहीं, सीएनटी फ्री ग्रामीण क्षेत्र मेंउ जमीन साढ़े चार-पांच लाख रुपए प्रति डिसमिल मिल रही है. जीटी रोड बाजार में तो 12 लाख रुपया प्रति डीसमिल तक कीमत हो गई है, जबकि साइड इलाकों में कुछ कम है.

हर दिन 40 जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री

जिला अवर निबंधन पदाधिकारी उज्जवल मिंज ने बताया कि 1 अगस्त 2023 से शहरी क्षेत्र में जमीन कीमत में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होने के बाद जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री का काम धीमा हो गया था. लेकिन सितंबर में फिर से स्थिति सामान्य होती जा रही है. अभी हर दिन जमीन की लगभग 40 रजिस्ट्री हो रही है. सबसे ज्यादा अभी गोविंदपुर क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री हो रही है. शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री ज्यादा हो रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-mechanic-doing-paint-work-in-a-house-in-bhistipada-died-due-to-electrocution/">धनबाद

: भिस्तीपाड़ा में घर में पेंट का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही