Search

 
 
 

धनबाद कोर्ट में जमीन कारोबारी ने किया अधिवक्ता पर हमला

 

अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, आरोपी हिरासत में 

Dhanbad : धनबाद जिले के बलियापुर निवासी जमीन कारोबारी रवि रंजन वर्मा ने सोमवार को कोर्ट परिसर में अधिवक्ता परिमल आचार्या पर हमला कर दिया. हमले में अधिवक्ता परिमल घायल हो गए हैं. खबर फैलते ही कोर्ट में मौजूद सभी अधिवक्ता काफी उग्र हो गए और जमकर हंगामा किया. परिसर में मौजूद पुलिस धिकारी और जवानों ने आरोपी रवि रंजन को हिरासत में लेकर कोर्ट हाजत में डाल दिया. गुस्साए अधिवक्ता उसे हाजत से निकालने की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ,धनबाद थाना प्रभारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, महासचिव जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. डीएसपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया. अधिवक्ता परिमल आचार्या ने बताया कि उन्होंने बलियापुर में तीन एकड़ चार डिसमिल जमीन किसी व्यक्ति को बेचने का एग्रीमेंट किया था. रवि रंजन जमीन को उक्त व्यक्ति को बेचने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है. यही नहीं रवि रंजन ने वर्ष 2018 में उनके विरुद्ध एक झूठा मुकदमा भी दायर किया था. अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि पिछले सात जनवरी को भी रवि रंजन ने सरायढेला मानस मंदिर के समीप उसके साथ मारपीट की थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelery-worth-rs-2-5-lakh-broken-by-breaking-the-lock-of-railway-workers-house-in-gomo/">धनबाद

: गोमो में रेलवे कर्मी के आवास का ताला तोड़ ढाई लाख के आभूषण की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही