Search

 
 
 

जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड: रांची पुलिस ने की मुख्य आरोपी छोटू कुजुर के घर की कुर्की

 
Ranchi : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में रांची पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू कुजुर के घर की कुर्की जब्ती की है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में रविवार की दोपहर पुलिस की टीम ने पंडरा ओपी क्षेत्र के हेसल जतरा मैदान के पास स्थित छोटू कुजुर के घर का कुर्की जब्ती की. गौरतलब है कि राजधानी के बड़े रियल एस्टेट व जमीन कारोबारी कमलभूषण (54 वर्ष, मधुकम निवासी) की अपराधियों ने बीते 30 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-pm-is-not-telling-truth-people-of-ladakh-are-saying-that-chinese-army-has-entered/">राहुल

ने कहा, पीएम सच नहीं कह रहे, लद्दाख वासी बोल रहे चीन की सेना घुसी है

हत्या की जिम्मेदारी छोटू कुजूर ने ली थी

जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या मामले में छोटू कुजूर ने दावा किया था कि उसने कमल भूषण की हत्या की है. छोटू कुजूर डब्लू कुजूर का भाई है. डब्लू के बेटे राहुल कुजूर से कमल भूषण की बेटी यामिनी ने लव मैरिज की थी. छोटू कुजूर कह रहा है कि कमल ने पुलिस के साथ मिलकर उसके परिवार को परेशान किया है. अगर अब पुलिस परिवार के सदस्यों को परेशान करेगा, तो वह रांची को साफ कर देगा. हर पांचवें दिन हत्या होगी. यह भी कहा कि वह कमल भूषण के बेटे की भी हत्या कर देगा और उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक पायेगा. इस मामले में रांची पुलिस छोटू कुजुर का भाई डब्लू कुजुर उसका बेटा राहुल कुजुर समेत कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. हालांकि छोटू अभी तक फरार चल रहा है. इसे भी पढ़ें -NIA">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-top-naxalites-had-planned-a-major-attack-to-avenge-arrest-maoist-leader-prashant-bose/">NIA

जांच में खुलासा: माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए शीर्ष नक्सलियों ने रची थी बड़े हमले की साजिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही