Search

 
 
 

रामगढ़ में जमीन में विवाद में आग से जले मनोज पांडेय की रिम्स में मौत

 
Ranchi : रामगढ़">https://en.wikipedia.org/wiki/Ramgarh_district">रामगढ़

में जमीन विवाद के कारण आग से जले 32 वर्षीय मनोज पांडेय की रिम्स में मंगलवार को मौत हो गई. मनोज पांडेय बीते दो अप्रैल को जमीन विवाद में अगलगी से जल गए थे. इसके बाद मनोज को गंभीर हालत में रिम्स के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://english.lagatar.in/government-again-tough-on-corona-school-college-gym-park-closed-hotel-restaurant-only-50-percent-attendance/46160/">कोरोना

पर सरकार फिर सख्त : स्कूल-कॉलेज, जिम-पार्क बंद, होटल-रेस्टोरेंट में सिर्फ 50 प्रतिशत ही उपस्थिति

मामले की जांच के लिए आईजी पहुंची थीं रिम्स

मनोज पांडेय के जलने के मामले की जांच के लिए बोकारो रेंज के आईजी प्रिया दुबे और रामगढ़ के बीते अप्रैल एसपी प्रभात कुमार रिम्स के बर्न वार्ड पहुंचे. जहां घायल के परिजनों से आईजी और एसपी ने पूछताछ की. पूछताछ के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए आईजी बोकारो प्रिया दुबे ने कहा कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. इसमें गंभीर रूप से जले मनोज पांडे के भाई से पूछताछ की गई थी. आईजी ने कहा था कि मरीज की स्थिति गंभीर है. स्थिति में सुधार होते ही मनोज पांडेय का भी विधिवत बयान लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षत्रिय धर्मशाला के पीछे वाले जमीन पर टाइटल सूट का केस चल रहा है.

रामगढ़ थाना प्रभारी को आईजी ने किया था निलंबित

मनोज पांडेय के आग से जलने पर आईजी प्रिया दुबे ने बीते चार अप्रैल को काjर्रवाई करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्या शंकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. इस संबंध में बोकारो आईजी की ओर से निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया था.

क्या है मामला

बीते दो अप्रैल रामगढ़ क्षत्रीय धर्मशाला की चहारदीवारी निर्माण को लेकर धर्मशाला पदाधिकारियों और स्थानीय निवासी मनोज पांडेय के बीच विवाद ऐसा गहराया कि मामले में अगलगी की घटना हो गई. इस अगलगी में मनोज पांडेय बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया. घटना की सूचना जैसे ही पुलिस महकमे के वरीय पदाधिकारियों तक पहुंची, वे मामले में रेस हो गए थे. खुद आईजी प्रिया दुबे मामले में पीड़ित का बयान लेने पहुंची थी. पीड़ित के अलावा उन्होंने मामले में पुलिस पदाधिकारियों से भी पूछताछ की. अंततः मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी को कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया. इसके बाद आईजी की तरफ से यह कार्रवाई हुई. https://english.lagatar.in/government-again-tough-on-corona-school-college-gym-park-closed-hotel-restaurant-only-50-percent-attendance/46160/

https://english.lagatar.in/strict-action-will-be-taken-against-those-who-do-not-cooperate-with-the-administration-in-times-of-disaster-appropriate/46205/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही