Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन के बदले नौकरी मामला : राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर CBI की रेड

Patna : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है. जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने यह कार्रवाई IRCTC घोटाला यानी जमीन के बदले नौकरी मामले की है. बताया जा रहा है कि 10 सर्कुलर रोड़ पर तीन गाड़ियों में सीबीआई के अधिकारी पहुंचे हैं. सीबीआई के अधिकारी IRCTC घोटाले मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ कर रहे हैं.

 14 लोगों को समन जारी कर 15 मार्च को राउज एवन्यू कोर्ट में पेश होने का आदेश 

बता दें कि इससे पहले 27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव , उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 14 लोगों को समन कर 15 मार्च को पेश होने का आदेश दिया था. चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है.

इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/holis-decorated-market-now-waiting-for-customers/">होली

का सज गया बाजार अब ग्राहकों का इंतजार

मुकदमा चलाने के लिए मिली थी केंद्र की मंजूरी

सीबीआई को जनवरी में ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले के सिलसिले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए केंद्र की मंजूरी मिली थी. सीबीआई ने पिछले साल सात अक्टूबर को लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ रेलवे में कथित नियुक्ति के बदले में लालू के परिवार के सदस्यों को जमीन उपहार में देने या बेचने को लेकर चार्जशीट दाखिल की थी. हालांकि आरोप पत्र का संज्ञान लिया जाना लंबित था. लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और रेलवे के एक पूर्व महाप्रबंधक को भी सीबीआई की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था. इसे भी पढ़ें : रणबीर">https://lagatar.in/ranbir-kapoor-and-shraddha-kapoors-film-tu-jhoothi-main-makkar-will-release-on-the-occasion-of-holi/">रणबीर

कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के मौके पर होगी रिलीज

क्या है मामला

केंद्रीय एजेंसी ने 23 सितंबर, 2021 को रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसे 18 मई को एक प्राथमिकी में बदल दिया गया था. एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवारों को कथित तौर पर रेलवे अधिकारियों द्वारा “अनुचित हड़बड़ी” में आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर समूह डी पदों पर विकल्प के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में, “व्यक्तियों ने स्वयं या उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी जमीन हस्तांतरित कर दी थी”. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-fierce-fire-in-urban-haat-campus-lakhs-of-pipes-and-other-goods-burnt-to-ashes/">रांची

: अर्बन हाट कैंपस में लगी भीषण आग, लाखों के पाइप और अन्य सामान जलकर राख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही