Search

 
 
 

जमीन के बदले नौकरी मामला : मीसा भारती पहुंची थी राउज एवेन्यू कोर्ट, अब 12 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

 
Patna: लालू यादव की बेटी मीसा भारती एक बार फिर लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुई. जहां लैंड फॉर जॉब मामले में अहम सुनवाई हुई. वहीं इस मामले में अब 12 जुलाई को अगली सुनवाई होगी. कोर्ट ने CBI को 12 जुलाई तक चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय दिया. CBI ने कोर्ट में कहा कि अभी इस मामले में जांच चल रही है, इसलिए थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए. जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 जुलाई का समय दिया है.

रेल मंत्री रहने के दौरान लालू यादव पर लगा था आरोप

बता दें कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर साल 2004 से 2009 के दौरान जब वो रेल मंत्री थे उस दौरान उनपर रेलवे की ग्रुप डी के अभ्यर्थियों से जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप लगा था. जिसके बाद मामले में सीबीआई ने लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, और बेटी मीसा भारती के साथ 16 लोगों पर केस दर्ज किया था. इसे भी पढ़ें: राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-stanford-university-the-opposition-in-india-is-struggling-the-institutions-are-under-the-control-of-the-bjp/">राहुल

गांधी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कहा, भारत में विपक्ष संघर्ष कर रहा है, संस्थानों पर भाजपा का कब्जा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही