Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौकरी के बदले जमीन घोटाला :  पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,  RJD विधायक किरण देवी के घर पर भी रेड

Patna : नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पटना, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना और आरा में राजद विधायक किरण देवी और पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के पैतृक आवास सहित कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है. साथ ही नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में लालू के करीबी माने जाने वाले प्रेम चंद गुप्ता के ठिकानों पर भी रेड चल रही है. बता दें कि सीबीआई की टीम मंगलवार सुबह आरजेडी विधायक किरण देवी और पूर्व विधायक अरूण यादव के पैतृक आवास अगिआंव (आरा) पहुंचकर तलाशी ले रही है. वहीं सीबीआई की एक टीम पटना में भी छापेमारी कर रही है. (पढ़ें, नेता">https://lagatar.in/leader-of-opposition-case-hc-will-now-hear-on-june-15/">नेता

प्रतिपक्ष मामला : HC में अब 15 जून को होगी सुनवाई)

 लालू परिवार के काफी करीबी हैं किरण देवी और अरूण यादव

किरण देवी संदेश विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं और उनके पति अरुण यादव की छवि एक बाहुबली के रूप में है. किरण देवी लालू यादव के करीबी विधायकों में एक मानी जाती हैं. अरुण यादव भी राजद सुप्रीमो लालू यादव के काफी करीबी रहे हैं. उनका लालू परिवार से संबंध काफी अच्छा रहा है. अरुण यादव पिछले साल एक नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फंसे थे और उन्हें सरेंडर करना पड़ा था. हालाकि साक्ष्य के आभाव की वजह से उन्हें कोर्ट ने राहत देकर बरी कर दिया था. प्रेम चंद गुप्ता भी लालू के काफी करीबी हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-a-youth-recovered-from-a-car-in-pundag-fear-of-death-due-to-suffocation/">रांची

: पुंदाग में कार से युवक का शव बरामद, दम घुटने से मौत की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही