Search

 
 
 

सौ एकड़ सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा, 9850 PM आवास सरेंडर, इनका क्या कसूर?, 40 लाख की वायरिंग कुतर गए चूहे समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : कटकमदाग प्रखंड के सिरसी में करीब सौ एकड़ सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है. उन्होंने पहले इस जमीन पर बाउंड्री कराई और अब बोरिंग भी कर ली है. सिरसी अंतर्गत खाता संख्या 251 के तहत प्लॉट 844, 846, 848 और 882 की अधिकांश जमीन पर कब्जा किया गया है. भू-माफिया ने जमीन पर प्लॉटिंग भी कर ली है. अब उसे बेच भी रहा है. सरकारी जमीन पर कब्जे का यह खेल वर्ष 2016 से चल रहा है. झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बेनिफिशियरी लेट कंस्ट्रक्शन (बीएलसी) कंपोनेंट के तहत 2021-22 से पहले आवंटित 9850 आवास सरेंडर हो गए हैं. आर्थिक और जमीन संबंधी मामलों के कारण लाभुक आवास नहीं बना पाए थे, जिस कारण यह आवास सरेंडर हो गए. सबसे अधिक 841 आवास हजारीबाग नगर निगम में सरेंडर हुए हैं. वहीं सबसे कम 2 आवास मानगो नगर निगम में सरेंडर किए गए हैं. झारखंड के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई लैंड माइंस की चपेट में आने से दर्जनभर से भी अधिक ग्रामीणों की मौत हो चुकी है. नक्सलियों ने ये लैंड माइंस पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए जंगलों में बिछाई थीं. आईईडी ब्लास्ट में जान गंवाने वाले ग्रामीण इन जंगलों में या तो लकड़ियां लेने गए थे या अपने परिवार के भरण पाेषण के लिए अन्य वनोपज लेने. लेकिन पुलिस और नक्सलियों की जंग की कीमत बेकसूर ग्रामीणों को चुकानी पड़ी. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में चूहों के आतंक से मरीजों, तीमारदारों के साथ ही प्रबंधन भी परेशान है. चूहों ने सीटी स्कैन मशीन की वायरिंग कुतर दी है. इसके कारण यहां मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा है. अगले कुछ दिनों तक यह सेवा शुरू होने की भी कोई उम्मीद नहीं है. इसकी वजह यह है कि जो तार और उपकरण कुतरे गए हैं उन्हें सिंगापुर से मंगाया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-66.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-48.jpg"

alt="" width="1554" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-14.jpg"

alt="" width="1600" height="1515" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-14.jpg"

alt="" width="1600" height="1365" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-10.jpg"

alt="" width="1197" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-9.jpg"

alt="" width="1305" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-16.jpg"

alt="" width="1600" height="1240" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही