Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग की 1000 एकड़ सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा

हजारीबाग ग्रामीण इलाके के बाद अब शहर में भी चलेगा प्रशासन का बुलडोजर  जलस्रोत पर अतिक्रमण का तैयार किया जा रहा ब्लूप्रिंट Gaurav Prakash Hazaribagh : हजारीबाग जिले में लगभग 1000 एकड़ सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है. जिला प्रशासन ने कब्जा की गई पूरी जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू किया है. ग्रामीण क्षेत्र के बाद अब हजारीबाग शहरी क्षेत्र में प्रशासन का बुलडोजर चलने वाला है. इसे लेकर तैयारी की जा चुकी है. हजारीबाग के अपर समाहर्ता राकेश रौशन ने गुरुवार को शुभम संदेश के साथ खास बातचीत में यह सनसनीखेज खुलासा करते हुए जानकारी दी कि खासकर नदी-नाले और तालाब की जमीन को जिन भू-माफियाओं ने कब्जा किया या फिर बेच डाला है, उन जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा.

…तो हजारीबाग में उत्पन्न हो जाएगा गंभीर जलसंकट

अपर समाहर्ता ने एक सवाल भी खड़ा कर दिया कि हजारीबाग वासियों को इस बात का तनिक अंदेशा नहीं है कि जलस्रोत को खत्म कर जिस तरह से जमीन खरीद-फरोख्त की जा रही है, इससे भविष्य में यहां गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो सकता है. हजारीबाग के लोग कहां से पानी लाएंगे. भू-माफिया नियम को ताक पर रखकर जमीन कब्जा कर रहे हैं. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सदर सीओ को भी मैसेज किया जा चुका है. ड्राइव चलाया जाएगा.

शहर के ब्रांबे हाउस के पीछे 1.30 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा, चलेगा विशेष अभियान

अपर समाहर्ता ने ब्रांबे हाउस के ठीक पीछे की जमीन का जिक्र किया. यहां 1.30 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे में ले लिया गया है. यह जमीन करोड़ों रुपए की बतायी जा रही है. इसे मुक्त कराने के लिए भी विशेष ड्राइव चलाने की बात कही जा रही है.

अब तक 60 एकड़ सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त, दस्तावेज के आधार पर हो रही कार्रवाई : एसी

[caption id="attachment_655022" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ac-rakesh-roshan_105-150x150.jpg"

alt="अपर समाहर्ता राकेश रौशन" width="150" height="150" /> अपर समाहर्ता राकेश रौशन[/caption] हजारीबाग अपर समाहर्ता राकेश रौशन ने यह भी कहा कि 60 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त कराया है. कार्रवाई डाक्यूमेंट्स के आधार पर की गई है. कार्रवाई करने के दौरान किसी भी व्यक्ति को राहत नहीं दी गई है. कार्रवाई के क्रम में मौजा दामोडीह में 6 एकड़, मौजा सिरसी में 26 एकड़ तथा खपरियावां के पंचशील में 22 अलग-अलग जगहों में 25 एकड़ 34 डिसमिल सरकारी जमीन पर निर्मित चहारदीवारी को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

भू-माफियाओं को संरक्षण दे रहे सफेदपोश और अधिकारी : मनोज गुप्ता 

[caption id="attachment_655021" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/manoj-gupta-01_701-150x150.jpg"

alt="मनोज गुप्ता" width="150" height="150" /> मनोज गुप्ता[/caption] मैंगोमैन के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी मनोज गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग में भू-माफियाओं को सफेदपोश और अधिकारी संरक्षण दे रहे हैं. यही नहीं सफेदपोश और अधिकारियों के इशारों पर भू-माफिया और दबंग जमीन कब्जा कर चहारदीवारी करने का काम कर रहे हैं. पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. जलस्रोत प्राकृतिक संसाधन हैं. इसे बचाने के लिए ऐसे भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

भू-माफिया हावी, तमाशबीन बना रह गया प्रशासन

इस पूरे वाक्ये से यह प्रतीत हो रहा है कि हजारीबाग में भू-माफिया हावी हैं और प्रशासन तमाशबीन बना रह गया. तभी तो 1000 एकड़ जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा है. सिर्फ शहर में ही नहीं, बल्कि जंगल-झाड़ की जमीन को भी कब्जे में कर उसे बेच रहे हैं. विष्णुगढ़ में भी यही स्थिति है. इसे देखते हुए जिन लोगों ने जमीन अधिग्रहण किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और नोटिस भी भेजा जा चुका है. इसे भी पढ़ें : Breaking-">https://lagatar.in/increased-burden-on-consumers-6-50-increase-in-electricity-rate-new-rate-effective-from-june-1/">Breaking-

कंज्यूमरों पर बढ़ा बोझ : बिजली दर में 6.50 % की बढ़ोतरी, नयी दर एक जून से प्रभावी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही