Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कॉलेज की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर

Barhi : अब कॉलेज की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर पड़ने लगी है. ऐसे में इंटर महाविद्यालय बरही के प्राचार्य अरुण कुमार दूबे नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो से मिला. साथ ही महाविद्यालय की जमीन की मापने और ऑनलाइन करने संबधित ज्ञापन सौंपा. सीओ ने तीन मार्च को जमीन मापी कराने की बात कही. ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय झारखंड अधिविद्य के तहत स्वीकृत है. इसे राज्यपाल की ओर से सात एकड़ जमीन प्राप्त हुआ है. इसका 2006-2007 में अंतिम रूप से कुल सात एकड़ का लगान भी निर्धारित किया गया है. परंतु महाविद्यालय की जमीन को ऑनलाइन नहीं किया जा सका. बताया गया है कि भू-माफिया आए दिन महाविद्यालय की जमीन अतिक्रमण कर रहे हैं. वर्तमान में मात्र डेढ़ एकड़ में ही महाविद्यालय का भवन बना है, शेष जमीन परती है. भू-माफिया महाविद्यालय को जमीन उपयोग से रोक रहे हैं. मामले को संज्ञान में लेते हुए अंचलाधिकारी ने तत्काल अंचल निरीक्षक सतीश कुमार को तीन मार्च को सरकारी अमीन और प्रशासन की उपस्थिति में जमीन की मापी कराने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-7-thousand-applications-for-157-posts-of-contractual-teachers-in-district-schools/">जमशेदपुर

: जिले के स्कूलों में संविदा शिक्षकों के 157 पदों के लिए 7 हजार से अधिक आवेदन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही