Search

 
 
 

करोड़ों खर्च कर ऑनलाइन हुआ लैंड रिकॉर्ड, अब विभाग कह रहा रजिस्ट्री के लिए ऑफलाइन खतियान जरूरी

 
Vinit Upadhyay Ranchi: भू राजस्व विभाग की ओर से जिला निबंधकों के लिए एक पत्र जारी किया गया है. ये पत्र आम लोगों और जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता दिख रहा है. दरअसल 29 जून को झारखंड सरकार के निबंधन विभाग की महानिरीक्षक विप्रा भाल के हस्ताक्षर से एक पत्र जारी किया गया था. उस पत्र में कहा गया है कि अब बिना ऑफलाइन खतियान देखे रजिस्ट्रार दस्तावेजों का निबंधन नहीं कर सकेंगे. विभाग ने यह निर्देश दिया है कि रजिस्ट्री होने वाली भूमि की पहचान के लिए खतियान की सत्यापित प्रति प्रस्तुत करनी होगी. अगर पार्टी खतियान की सत्यापित प्रति प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, तो उस स्थिति में संबंधित अंचल के CO से प्रमाणित पंजी 2 या LPC (लैंड पोजीशान सर्टिफिकेट) या करेक्शन स्लिप (शुद्धि पत्र) संलग्न करना होगा. इसे भी पढ़ें - लीना">https://lagatar.in/leena-manimekalai-tweeted-again-my-kali-is-queer-she-destroy-hindutva-people-said-there-is-a-limit-to-shamelessness/">लीना

मणिमेकलाई ने फिर किया ट्वीट, मेरी काली Queer हैं, हिंदुत्व को नष्ट करती हैं, लोगों ने कहा, बेशर्मी की भी हद होती है….

कई भूमि ऐसी है, जिसका खतियान नष्ट हो चुका है

वहीं विभाग ने निबंधकों को यह भी निर्देश दिया है कि वह निबंधन के लिए प्रस्तुत किये गए दस्तावेजों की और संलग्न भू अभिलेखों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन करेंगे. अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर विभाग को ऑफलाइन रिकॉर्ड के आधार पर ही रजिस्ट्री अनिवार्य करनी थी, तो करोड़ों रुपए खर्च कर दस्तावेजों का डिजीटलाइजेशन क्यों किया गया. वहीं कई भूमि ऐसी है, जिसका खतियान नष्ट हो चुका है. ऐसी स्थिती में भूमि के मलिक किसका दरवाजा खटखगाएंगे. सवाल यह भी है कि क्या विभाग को अपने ही डेटा पर भरोसा नहीं है? इस पूरी खबर पर हमने विभाग की महानिरीक्षक विप्रा भाल से जानकारी लेनी चाही. लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकतीं. वहीं विभागीय सचिव से भी फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें - अमरनाथ">https://lagatar.in/amarnath-accident-15-pilgrims-killed-more-than-40-missing-15000-people-rescued-rescue-operation-underway/">अमरनाथ

हादसा : 15 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्‍यादा लापता,15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, Rescue Operation जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही