Search

 
 
 

गोविंदपुर – साहिबगंज हाइवे किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए उपायुक्तों से मांगे गये भूमि के रिकॉर्ड

 
Ranchi  : गोविंदपुर- साहिबगंज सड़क के दोनों किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करना है. इसके लिए उद्योग विभाग ने देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद और जामताड़ा के उपायुक्तों पत्र भेज कर जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया है. औद्योगिक गलियारे के लिए जियाडा को भी भूमि हस्तांतरित की जानी है. इसके लिए भी उपायुक्तों से भूमि से जुड़ी सभी सूचना मांगी गई है. गोविंदपुर- साहिबगंज मुख्य पद के दोनों किनारे सरकारी भूमि मौजूद है. इसे देखते हुए राज्य सरकार औद्योगिक गलियारा विकसित करना चाह रही है. सरकार ने गोविंदपुर से साहिबगंज को जोड़ने वाले हाईवे के किनारे 500 एकड़ जमीन में औद्योगिक गलियारा बनाने की योजना बनाई है.

311 किमी लंबा है साहिबगंज- गोविंदपुर हाइवे

गोविंदपुर से साहिबगंज को जोड़ने वाली सड़क 311 किमी लंबी है. धनबाद कोयला उत्पादन का हब है. वहीं साहिबगंज में राज्य का एकमात्र बंदरगाह बनकर तैयार हो चुका है. ऐसे में हाइवे के आसपास के इलाकों में औद्योगिक विकास की पर्याप्त संभावना है. उद्योगों के लिए कच्चा माल से लेकर तैयार उत्पाद के परिवहन के दृष्टिकोण से भी यह हाइवे अहम साबित होगा. फिलहाल यह सड़क टू लेन है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-inauguration-of-lord-mahavir-eye-hospital-patients-will-get-free-treatment/">रांची

: भगवान महावीर आई हॉस्पिटल का शुभारंभ, मरीजों का होगा निशुल्क इलाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही