Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लॉकडाउन में जमीन हेराफेरी का खेल, झारखंड से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू, पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, चाईबासा में IED ब्लास्ट, महिला की मौत समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू रोड स्थित सेना की जमीन की खरीद- बिक्री और चेशायर होम रोड की जमीन की डील की जांच ईडी कर रही है. ईडी की अब तक की जांच में रांची में जमीन खरीद-बिक्री के धंधे में बड़ी जालसाजी का पर्दाफाश हुआ है. डीसी छवि रंजन के कार्यकाल में लॉकडाउन के दौरान जमीन की हेराफेरी के खेल का खुलासा हुआ है. आम नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने शुक्रवार को एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की. भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्टेट हैंगर से एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत सीएम हेमंत सोरेन व अन्य अतिथियों ने की. साथ ही एयर एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी लेने के लिए पोर्टल भी लांच किया गया. मधु कोड़ा कैबिनेट में मंत्री रहे एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस बालासुब्रमण्यम और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच में एनोस एक्का की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने हिरासत अवधि (कस्टडी) को देखते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर ली. चाईबासा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोइलकेरा और मुफस्सिल थाना के बॉर्डर पर स्थित मारीदिरी जंगल में शुक्रवार सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ है.  जिसमें एक महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान पताहातू निवासी गांगी सुरीन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला सुबह जंगल में लकड़ी लाने जा रही थी. इसी दौरान वह आईईडी की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-65.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-47.jpg"

alt="" width="880" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/04-1.jpg"

alt="" width="1022" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-13.jpg"

alt="" width="968" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-9.jpg"

alt="" width="1506" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-8.jpg"

alt="" width="1335" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-15.jpg"

alt="" width="1600" height="1240" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही