Search

 
 
 

लैंड स्कैम के आरोपी ईडी कोर्ट में हुए पेश, फिर से सभी 5 दिन की ED रिमांड पर

 
Ranchi : रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद बिक्री के आरोपियों की रिमांड अवधि होने पर सभी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस दौरान ED की ओर से आरोपियों को दोबारा 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत मांगी गई. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. इससे पहले भी गिरफ्तार हुए सभी अभियुक्तों से ED ने चार दिनों तक पूछताछ की है. ED की पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आयी है. बता दें कि ईडी ने 13 अप्रैल गुरुवार को आर्मी लैंड स्कैम और चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/five-powerful-ieds-recovered-in-chaibasa-big-conspiracy-naxalites-failed/">BREAKING

: चाईबासा में पांच शक्तिशाली आईईडी बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही