Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम: अफसर अली की जमानत अर्जी खारिज, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को बेल देने से भी इनकार कर चुका है कोर्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सेना के कब्जे वाली जमीन समेत रांची के अन्य भूखंडों की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी अफसर अली की जमानत अर्जी पर ED की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अफसर अली की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने कहा कि अफसर अली पर मनी लॉउंड्रिंग में शामिल होने का आरोप है, लेकिन उसके पास से एक रुपये की भी बरामदगी नहीं हुई है, जिसपर ED के अधिवक्ता ने कहा कि लैंड स्कैम में अफसर अली की भूमिका सबसे बड़ी है, और छापेमारी के दौरान उसके पास से 26 अलग-अलग भूमि की डीड बरामद हुई है, जो फर्जी हैं. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ऊर्फ काका जी ने बहस की. अफसर अली की ओर से अधिवक्ता शंभु अग्रवाल ने बहस की. दोनों पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद अदालत ने अफसर अली की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उसे बेल देने से इनकार कर दिया है. इसे पढ़ें- लैंड">https://lagatar.in/land-scam-officers-lawyer-said-in-bail-hearing-one-rupee-not-recovered-bid-ed-26-deeds-found/">लैंड

स्कैम: बेल सुनवाई में अफसर के वकील ने कहा – एक रुपया बरामद नहीं हुआ, बोली ED- 26 डीड मिले
बताते चलें कि लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है. अफसर अली से पहले अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने भी जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन दोनों को बेल देने से ED कोर्ट इनकार कर चुका है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-31-july-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।31 JULY।।मणिपुर हिंसा पर सदन में हंगामा।।मॉनसून सत्रः अनुपूरक बजट पेश।।सीएम,स्पीकर पर टिप्पणीःयू-ट्यूबर मीकू खान अरेस्ट।।लालू परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति ED अटैच।।महाराष्ट्रः ट्रेन में गोलीबारी, 4 मरे।।समेत कई अहम खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही