Search

 
 
 

लैंड स्कैम: अफसर अली की बेल पर अब 22 जनवरी को होगी सुनवाई

 
Ranchi : सेना के कब्जे वाली जमीन और चेशायर होम रोड स्थित एक भूखंड की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी अफसर अली की जमानत अर्जी पर ईडी की विशेष अदालत में 23 जनवरी को सुनवाई होगी. मंगलवार को अफसर अली की जमानत याचिका पर PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने बेल पर बहस के लिए 23 जनवरी की डेट तय की है. अभी कोर्ट जिस केस में सुनवाई कर रहा है, वह चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ केस है. ईडी ने इस संबंध में कांड संख्या 5/2023 दर्ज किया है. इससे पहले कांड संख्या 1/2023 में कोर्ट अफसर अली को बेल देने से इंकार कर चुका है. बता दें कि लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष,रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-order-cancel-appointment-lab-technician-in-rims-and-make-fresh-appointment/">हाईकोर्ट

का आदेश: रिम्स में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति रद्द कर नए सिरे से करें नियुक्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही