Ranchi : लैंड स्कैम केस के आरोपी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी आर्किटेक्ट विनोद सिंह और इसी केस के दूसरे आरोपी राज कुमार पाहन ने रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. साथ ही कोर्ट में एक लाख के बॉन्ड भी जमा किये हैं, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इससे पहले दोनों ने अपनी अग्रिम जमानत की अर्जी वापस ले ली थी. ED ने हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दायर की है. जिसमें विनोद सिंह और राजकुमार पाहन को भी अभियुक्त बनाया गया है. ED की PC पर कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है. जिसके बाद राजकुमार और विनोद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी. लेकिन कोर्ट में बॉन्ड जमा किए जाने के बाद अब इन्हें राहत मिली है. [wpse_comments_template]
लैंड स्कैम : आर्किटेक विनोद सिंह और राजकुमार पाहन ने किया सरेंडर, जमा किये एक लाख के बॉन्ड
Leave a Comment