Search

लैंड स्कैम: गिरफ्तारी से पहले तलहा ने बुक की थी 90 लाख की कार, 22 लाख की मोटरसाइकिल पर घूमता था

Ranchi : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) रांची में जमीन घोटालों की जांच कर रही है. अब तक की जांच के बाद ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे स्कैम से किसे-किसे फायदा हुआ और कितनी अवैध कमाई की गई. इस बीच शहर में यह चर्चा है कि अप्रैल में हुई छापेमारी के बाद ED की गिरफ्त में आए तलहा खान उर्फ सन्नी खान ने करोड़ों रुपये कमाए हैं. उसने जमीन के पेपर में हेरफेर करके जो पैसे कमाए, उससे ऐशो आराम की सारी चीजें खरीदी. जानकारी के मुताबिक, तलहा ने हाल ही में 90 लाख की लग्जरी कार बुक की थी. जैसे-जैसे उसके पास पैसे आने लगे तलहा को महंगी मोटरबाइक का भी शौक हो गया. उसके पास 20-22 लाख के कीमत की स्पोर्ट मोटरसाइकल और 40 हजार का हेलमेट भी है. इसके अलावा एक जीप और महंगी एसयूवी कार भी पिछले कुछ साल में ही तलहा ने खरीदी थी. कुछ साल पहले तक बरियातू में आम लड़कों के साथ रहने वाले तलहा के ऐशो-आराम और महंगी चीजें रखने के इस नये शौक को देखकर मुहल्ले के लोग भी हैरान थे. सभी उसमें अचानक आये बदलाव को देखकर चर्चा करते थे. लेकिन ED की रेड के बाद अब सब लोग जान गये हैं कि सारे शौक और काली कमाई तलहा द्वारा जमीन के पेपर मैनेज करने से हुई है. इसे भी पढ़ें -निगम">https://lagatar.in/corporation-election-case-hc-seeks-answer-from-government-and-corporation/">निगम

चुनाव केस : HC ने सरकार और निगम से मांगा जवाब, कार्यकाल बढ़ाने पर फिलहाल कोई आदेश नहीं

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp