Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम केस : राजकुमार पाहन की अग्रिम बेल पर 27 मई को फैसला

Ranchi :  लैंड स्कैम केस के आरोपी राजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी है. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट 27 मई को अपना फैसला सुनायेगा.

विनोद सिंह और राजकुमार पाहन पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

दरअसल ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दायर की है, जिसपर PMLA कोर्ट ने संज्ञान भी लिया है. इसके बाद आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन पर  गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. क्योंकि अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन के खिलाफ समन जारी किया है. इस केस के प्रमुख आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. ईडी ने हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी की रात सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने लैंड स्कैम से जुड़े मामले में हेमंत सोरेन से सात घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही