Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन घोटाला मामला : ईडी की छापेमारी खत्म, अंतु तिर्की और बिपिन सिंह को अपने साथ ले गए ईडी के अधिकारी

Ranchi : जमीन घोटाला मामले में जेएमएम नेता समेत चार लोगों के कुल नौ अलग-अलग ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की. 13 घंटे के बाद ईडी की छापेमारी खत्म हो गई. जिसके बाद ईडी की टीम जेएमएम नेता अंतु तिर्की और जमीन कारोबारी बिपिन सिंह को अपने साथ ले गई है. हालांकि दोनों को डीटेन कर लिया गया है, या ईडी उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए उन्हें अपने साथ ले गई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. सूत्रों के अनुसार ईडी ने जांच में पाया है कि झामुमो नेता अंतु तिर्की और मो. सद्दाम के बीच पैसे की लेन देन थी. सद्दाम ने पूछताछ में जमीन के एवज में पैसे के लेनदेन की बात कबूली थी.

एक साथ कई ठिकानों पर ईडी ने की थी छापामारी

मंगलवार की सुबह ईडी की टीम जेएमएम नेता अंतू तिर्की के बरियातू के मेडिकल चौक स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी ली. अंतू तिर्की के अलावा ईडी की टीम बिपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास, खेलगांव स्थित शेखर कुशवाहा के ठिकाने के साथ-साथ कोकर में प्रियरंजन सहाय के ठिकाने पर भी छापामारी की. बता दें इससे पहले भी जमीन घोटाला मामले में बिपिन सिंह, शेखर कुशवाहा और प्रियरंजन सहाय के यहां ईडी द्वारा छापेमारी की गयी थी. एक बार फिर से इनके यहां दबिश दी गयी.

सद्दाम से पूछताछ के बाद ईडी ने की छापेमारी

गौरतलब है कि ईडी ने नौ अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद ईडी सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. सद्दाम से मिली जानकारी के बाद ईडी की टीम ने छापेमारी की. बता दें कि रांची में सेना की जमीन के साथ-साथ जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने बीते साल कार्रवाई की थी. जिसमें रांची के पूर्व डीसी और आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचल के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान ईडी को भारी पैमानें पर जमीन के डीड, रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज, कई सरकारी कागजात मिले थे. कोलकाता से जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रांची में अरबों की जमीन की खरीद बिक्री में गड़बड़ी और उससे मनी लाउंड्रिंग के साक्ष्य ईडी को मिले थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही