Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन घोटाला मामलाः ED ने सीएम को भेजा पांचवां समन, अब 4 अक्टूबर को बुलाया

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम हेमंत सोरेन को पांचवां समन जारी किया है. ईडी ने सीएम को जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए चार अक्टूबर को उपस्थित होने को कहा है. इससे पहले विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए हेमंत चार समन के बाद भी ईडी दफ्तर नहीं पहुंच पाये हैं. इसके बाद ईडी ने पांचवां समन जारी किया है. हेमंत ने 23 सितंबर को ईडी को एक पत्र भेजा था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि जब तक झारखंड हाईकोर्ट समन को रद्द करने के लिए दायर उनकी याचिका पर अपना फैसला नहीं सुना देता, तब तक समन पर रोक लगाया जाये. बता दें कि हाईकोर्ट ने अभी तक मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया है. इसे भी पढ़ें- सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-asked-the-centre-why-80-names-pending-in-the-high-court-for-10-months-were-not-sent-to-the-collegium/">सुप्रीम

कोर्ट ने केंद्र से पूछा, 10 माह से हाईकोर्ट के 80 नाम पेंडिंग, कॉलेजियम के पास क्यों नहीं भेजे…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही