Ranchi : लैंड स्कैम केस के आरोपी व झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज मंगलवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान ईडी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए एक मई की तिथि निर्धारित की है. 30 अप्रैल तक ईडी को जबाव दाखिल करना है.
लैंड स्कैम केस : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बेल पर अब 1 मई को सुनवाई
Last Updated: Apr 23, 2024 12:00 AM (IST)