Search

 
 
 

जमीन घोटाला मामला : हाईकोर्ट से आरोपी भरत प्रसाद की जमानत याचिका खारिज

 
Ranchi :  चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन घोटाला मामले के आरोपी भरत प्रसाद की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने भरत प्रसाद की जमानत याचिका खारिज कर दी. इस मामले की जांच ईडी कर रही है. बता दें कि ईडी ने जुलाई 2023 में भरत प्रसाद को गिरफ्तार किया था. भरत प्रसाद ने पीएमएलए की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उसने हाइकोर्ट का रूख अपनाया. हाईकोर्ट ने भी शनिवार को सुनवाई के बाद उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही