Search

 
 
 

लैंड स्कैम केस : पूर्व सीएम हेमंत समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

 
Ranchi :  लैंड स्कैम के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य आरोपियों की रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई. पेशी के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है. अब सभी आरोपियों की अगली पेशी 11 जुलाई को होगी. बता दें कि आज गुरुवार को हेमंत सोरेन के अलावा बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरशाद अख्तर, शेखर कुशवाह, मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मचारी तापस घोष और संजीत कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के समक्ष पेश हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही