Search

 
 
 

जमीन घोटाला मामला: उप-निरीक्षक भानु की रिमांड अवधि खत्म, भेजा गया जेल

 
Ranchi : जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार बड़गाईं अंचल का निलंबित उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की रिमांड अवधि शनिवार को खत्म हो गई. जिसके बाद उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया. इसके बाद कोर्ट ने 22 फरवरी तक के लिए भानु को न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया. ईडी ने भानु प्रताप को रिमांड पर लेकर कुल 12 दिनों तक पूछताछ की. भानु प्रताप पहले से ही बरियातू की सेना की जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद है. ईडी ने उन्हें इस मामले में भी गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल ईडी हेमंत सोरेन एवं भानु प्रताप को आमने-सामने बैठकर पूछताछ कर रही थी, क्योंकि भानु प्रताप के आवास से ही बरामद दस्तावेज व उसके मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6 /2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है. इस मामले भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन और अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/conspiracy-to-spoil-the-communal-atmosphere-is-happening-repeatedly-in-jharkhand-attempts-were-made-17-times-in-the-last-year/">झारखंड

में बार बार हो रही सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश, पिछले साल भर में 17 बार की गयी कोशिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही