Search

 
 
 

भूमि घोटाला: JMM नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय समेत 10 के खिलाफ दायर चार्जशीट पर 13 जून को संज्ञान ले सकता है कोर्ट

 
Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने जिन दस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. उसपर PMLA की विशेष कोर्ट 13 जून को संज्ञान ले सकती है. जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें JMM नेता अंतु तिर्की, राजस्व विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो कर्मचारी तापस घोष, संजीत कुमार, हजारीबाग कोर्ट में डीड राइटर मो. इरशाद के अलावा प्रिय रंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अख्तर, अफसर अली उर्फ अफसू खान और सद्दाम हुसैन शामिल हैं. ED ने अपनी चार्जशीट में इस बात का उल्लेख किया है कि बड़गाईं में हेमंत सोरेन के कब्जे वाली 8.86 एकड़ जमीन के दो प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाये गए थे. फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है. इसके अलावा अफसर खान, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह व अन्य आरोपियों ने कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मचारी तापस घोष व संजीत कुमार के साथ मिलकर दस्तावेज जुटाये. इसके बाद हजारीबाग के डीड राइटर मोहम्मद इरशाद की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चेशायर होम रोड स्थित 4.83 एकड़ जमीन हड़पने की साजिश रची. इसे भी पढ़ें -570">https://lagatar.in/ranchis-electricity-system-will-be-improved-by-spending-rs-570-crore/">570

करोड़ खर्च कर रांची की बिजली व्यवस्था में होगा सुधार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही