Search

 
 
 

लैंड स्कैम: रांची के पूर्व DC छवि रंजन की बेल पर 12 दिसंबर को फैसला

 
Ranchi: सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की बेल पर कोर्ट अब 12 दिसंबर को फैसला सुनाएगा. रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई हुई. ED ने इस संबंध में कांड संख्या 01/2023 दर्ज किया है. दरअसल लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष ,रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें - रिफॉर्म,">https://lagatar.in/the-mantra-of-reform-perform-and-transform-is-visible-in-every-sector-pm-modi-said-at-rising-rajasthan-investor-summit/">रिफॉर्म,

परफॉर्म व ट्रांसफॉर्म’ का मंत्र अब हर क्षेत्र में दिख रहा, राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर समिट में बोले पीएम मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही