Search

 
 
 

लैंड स्कैम : डीड राइटर इरशाद, संजीत और तापस घोष भेजे गये जेल, रिमांड पर आदेश सोमवार को

 
Ranchi :  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम मामले में ईडी ने हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद और कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और संजीत कुमार को शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया. कोर्ट में पेशी के दौरान ED ने तापस, संजीत और इरशाद अख्तर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का आग्रह किया है. इसके बाद कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं इनकी रिमांड पर अब कोर्ट सोमवार को फैसला सुनायेगी. अगर ईडी को तीनों की रिमांड मिलेगी तो वो उनसे जमीन घोटाला मामले में पूछताछ करेंगे. बता दें कि ईडी ने गुरुवार को तीनों को समन भेजकर रांची स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था. कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद देर रात तीनों की गिरफ्तार कर लिया गया था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही