Search

 
 
 

लैंड स्कैम: पूर्व DC छवि रंजन की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

 
Ranchi: रांची के पूर्व DC छवि रंजन को बड़ा झटका लगा है. चेशायर होम रोड की ज़मीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम केस के आरो छवि रंजन की डिस्चार्ज पिटीशन राँची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी है. सोमवार को सभी पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने डिस्चार्ज पिटीशन पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. गुरुवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. इस मामले में ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने बहस की. दरअसल रांची के बड़गाईं अंचल के चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ED रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था. सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल भी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-special-session-supplementary-budget-of-rs-11697-45-crore-passed-in-house/">झारखंड

विस विशेष सत्र : सदन में 11697.45 करोड़ का अनुपूरक बजट पास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही