Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम : ईडी ने राजेश राय और भरत प्रसाद को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
इन्होंने ही बेची थी पुनित भार्गव को जमीन Ranchi  : जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए राजेश राय और भरत प्रसाद को गिरफ्तार किया है. इन दोनों की गिरफ्तारी चेशायर होम रोड जमीन के मामले में हुई है. राजेश राय ने ही पुनीत भार्गव को चेशायर होम रोड की जमीन बेची थी. पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव ने इस ज़मीन में करोड़ों रुपए का निवेश किया है. पुनीत भार्गव ने रांची के चेशायर होम रोड में जिस भूमि की डील की थी, उसकी रजिस्ट्री के लिए एक करोड़ अस्सी लाख रुपए से ज़्यादा की राशि खर्च की गई. सारे पैसों का ट्रांज़ेक्शन चेक के माध्यम से राजेश राय को किया. पूरी राशि के भुगतान के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एकाउंट के आठ चेक का इस्तेमाल किया गया. पुनीत भार्गव ने राजेश राय से 6 फरवरी 2021 को जमीन खरीदी और दो महीने बाद इस भूखंड को 1 करोड़ 80 लाख रुपए में विष्णु अग्रवाल को बेच दी. इस लिहाज से देखें तो पुनीत भार्गव को डेढ़ लाख रुपए का मुनाफा हुआ, लेकिन इस पूरी डील में पुनीत भार्गव को करीब 5.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ. क्योंकि पुनीत भार्गव ने जमीन रजिस्ट्री करने के एवज में राजेश राय को 1 करोड़ 78 लाख 55 हज़ार 800 रुपए का भुगतान किया और करीब 7 लाख रुपए का खर्च स्टाम्प और कोर्ट फ़ीस में हुआ था. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/ed-interrogated-plfi-supremo-dinesh-gope-in-jail-took-information-regarding-investment-of-levy-money/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप से ईडी ने जेल में की पूछताछ, लेवी के पैसे इन्वेस्ट को लेकर ली जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही