Search

 
 
 

लैंड स्कैम : पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर अब 2 नवंबर को सुनवाई

 
Ranchi :  लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत अर्जी पर आज शुक्रवार को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान ED की तरफ से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया,  जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 2 नवंबर की तिथि निर्धारित की. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने बहस की. वहीं छवि रंजन की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने बहस की.

चेशायर होम रोड वाली जमीन मामले में छवि रंजन ने दायर की है जमानत अर्जी 

गौरतलब है कि ED रांची में लैंड स्कैम से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है. दोनों ही मामलों में छवि रंजन को अभियुक्त बनाया गया है. फिलहाल जिस केस में उन्होंने जमानत अर्जी दाखिल की है, वह चेशायर होम रोड में फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का केस है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही