Search

 
 
 

लैंड स्कैम: रांची के पूर्व DC छवि रंजन की बेल पर 9 दिसंबर को फैसला देगा ED कोर्ट

 
Ranchi: सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की बेल पर कोर्ट अब 9 दिसंबर को फैसला सुनाएगा. रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को उनका मामला सूचीबद्ध था. लेकिन किसी कारण वश अब इस मामले में 9 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा. ED ने इस संबंध में कांड संख्या 01/2023 दर्ज किया है. दरअसल लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष,रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/dog-bite-cases-are-increasing-in-ranchi-about-100-people-are-reaching-hospital-every-day/">रांची

में बढ़ रहे डॉग बाइट केस, करीब 100 लोग हर दिन पहुंच रहे अस्पताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही