Search

 
 
 

भूमि घोटाला : JMM नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय समेत 10 के खिलाफ ED ने चार्जशीट दाखिल की

 
Ranchi :  पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है, उनमें JMM नेता अंतू तिर्की, राजस्व विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो कर्मचारी तापस घोष व संजीत कुमार, हजारीबाग कोर्ट में डीड राइटर मो. इरशाद के अलावा प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अख्तर, अफसर अली उर्फ ​​अफसू खान और सद्दाम हुसैन शामिल हैं.

बड़गाईं में 8.86 एकड़ जमीन के दो प्लॉट के बनाये गये थे फर्जी दस्तावेज 

भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी इससे पहले 30 मार्च को पहली चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद समेत अन्य लोगों का नाम है. ED ने अपनी चार्जशीट में इस बात का उल्लेख किया है कि बड़गाईं में हेमंत सोरेन के कब्जे वाली 8.86 एकड़ जमीन के दो प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाये गये थे. फोरेंसिक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है. इसके अलावा अफसर खान, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह व अन्य आरोपियों ने कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मचारी तापस घोष व संजीत कुमार के साथ मिलकर दस्तावेज जुटाये. इसके बाद हजारीबाग के डीड राइटर मोहम्मद इरशाद की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चेशायर होम रोड स्थित 4.83 एकड़ जमीन हड़पने की साजिश रची. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही