Ranchi : सेना के कब्जे वाली जमीन समेत रांची के अन्य भूखंडों की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपियों के खिलाफ ED ने प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दाखिल कर दिया है. ED ने PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष न्यायालय में 10 अभियुक्तों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन दाखिल किया है. ED के अधिकारी सोमवार को दो बंडल दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंचे. PC दाखिल होने के बाद कोर्ट अब इस पर संज्ञान ले सकता है. प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन में ED ने कई साक्ष्य और अब की जांच में आरोपियों के विरुद्ध जो तथ्य सामने आए हैं, उसकी पूरी जानकारी दी है. बता दें कि लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल और दिलीप घोष से पहले ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है.
इसे भी पढ़ें - आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-court-sent-amit-agarwal-and-dilip-ghosh-to-jail/">आर्मी
लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को कोर्ट ने भेजा जेल पिछले वर्ष पहली बार हुई थी छापेमारी
लैंड स्कैम में पहली बार पिछले वर्ष छापेमारी हुई थी. जिसके बाद 13 अप्रैल को ईडी ने जमीन कारोबारी और खुद को सेना के कब्जे वाले भूखंड का कथित रैयत बताने वाले प्रदीप बागची, राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. जबकि 7 जून को अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/warm-welcome-to-vande-bharat-express-in-hazaribagh-some-took-selfie-some-kissed-the-train/">हजारीबाग
में वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत, किसी ने ली सेल्फी, तो किसी ने ट्रेन को चूमा [wpse_comments_template]
Leave a Comment