Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैमः जांच के लिए ED ने बनायी टीम, 2 मई को एडिशनल रजिस्ट्रार कोलकाता से पूछताछ

Ranchi: राजधानी में सेना की जमीन घोटाले मामले के अलावा ईडी अब जमीन से जुड़े वैसे मामलों की जांच करेगी, जिसे पावरफुल भू-माफिया और अधिकारियों की गठजोड़ से हड़प कर बेच दिया गया. इसे लेकर ईडी ने एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है. बताते चलें कि कई जमीन मालिकों ने ईडी को उनकी जमीनों को हड़पने और बेचने में किए गए फर्जीवाड़े की शिकायत की गई थी. अब तक ऐसी 10-12 शिकायतें मिल चुकी हैं. मिली शिकायतों के बाद ईडी ने जांच के लिए टीम का गठन किया है. इसे पढ़ें-खूंटी">https://lagatar.in/attempt-to-trample-khunti-sdo-from-hiva-dc-said-mafia-will-not-survive/">खूंटी

एसडीओ को हाइवा से रौंदने का प्रयास, डीसी बोले- नहीं बचेंगे माफिया

एडिशनल रजिस्ट्रार कोलकाता से दो मई को होगी पूछताछ

सेना की जमीन घोटाले के मामले में ईडी जहां रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन को समन भेजकर 21 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं दूसरी ओर ईडी ने इस मामले में एडिशनल रजिस्ट्रार, कोलकाता त्रिदीप मिश्रा को समन भेजकर दो मई को ED ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. बता दें कि रांची में सेना की जमीन की खरीद-बिक्री में कोलकाता से फर्जी दस्तावेज बनाकर की गई गड़बड़ी की जांच में ईडी आगे बढ़ी तो रांची में सैकड़ों एकड़ जमीन की डील में फर्जीवाड़ा सामने आ गया है. रांची में एक गिरोह सक्रिय है, जो कोलकाता जाकर रांची की जमीन का फर्जी पेपर तैयार करता है, उसकी रजिस्ट्री कोलकाता में ही करायी जाती है. इसके बाद कौड़ियों की जमीन को करोड़ों में बेचा जाता है. इस पूरे फर्जीवाड़े में आला अधिकारियों के साथ-साथ अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है. वहीं ईडी ने जांच में पाया है कि जमीन घोटाला कर सरकारी अफसरों, कर्मियों के साथ-साथ माफियाओं ने अरबों की कमाई की है. इसे भी पढ़ें-IAS">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-summoned-by-ed-asked-to-appear-on-april-21/">IAS

छवि रंजन को ED का समन, 21 अप्रैल को उपस्थित होने को कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही