लिखित शिकायत के बाद हो रही कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, आर्मी लैंड स्कैम में पूछताछ के क्रम में शहर के कई इलाके से लगभग 22 लोगों ने फर्जी तरीके से जमीन बेचे जाने की लिखित शिकायत ईडी से की थी. तब ईडी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच की, इसी क्रम में बुधवार की सुबह से ईडी ने कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि इस रेड के तार भी आर्मी जमीन घोटाला से जुड़े हो सकते हैं. जिन लोगों के यहां छापेमारी चल रही है, वे सभी जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchis-team-did-surprise-inspection-of-many-schools-of-ranka-block-including-two-news-of-garhwa/">रांचीकी टीम ने रंका प्रखंड के कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण समेत गढ़वा की दो खबरें
13 अप्रैल से ईडी कर रही कार्रवाई
रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मामले की जांच ईडी 13 अप्रैल से कर रही है.13 अप्रैल को ईडी ने आईएएस छवि रंजन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित जमीन के कारोबार से जुड़े 18 लोगों के कुल 21 ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी के दायरे में झारखंड के 18, बिहार के एक और पश्चिम बंगाल के दो ठिकाने थे. इसे भी पढ़ें- HC">https://lagatar.in/hc-imposed-a-fine-of-ten-thousand-on-the-government-directed-to-act-on-illegal-sand-mining/">HCने सरकार पर लगाया दस हजार जुर्माना, बालू के अवैध खनन पर कार्रवाई का निर्देश

Leave a Comment