Search

 
 
 

लैंड स्कैम : ईडी को अमित अग्रवाल और दिलीप घोष से चाहिए इन सवालों के जवाब

 
  • Vinit Abha Upadhyay
Ranchi : रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद- बिक्री के आरोपियों अमित अग्रवाल और दिलीप घोष से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम तीन दिनों तक पूछताछ करेगी. अब तक की जांच में कई अहम जानकारी सामने आयी है. लेकिन अभी भी ईडी कई सवालों का जवाब ढूंढ रही है. ईडी इन दोनों आरोपियों से किन- किन सवालों के जवाब तलाश रही है, अपनी इस खबर में हम आपको बता रहे हैं.
1. अमित अग्रवाल और दिलीप घोष अब तक की पूछताछ में यह नहीं बता रहे हैं कि इस पूरे रैकेट में कौन- कौन शामिल हैं, इस पूरे प्रकरण में किसे- किसे फायदा हुआ और किसका क्या रोल रहा.
2. ईडी ने छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डिजिटल उपकरण जब्त किये हैं. इसके बारे में आरोपी जानकारी नहीं दे रहे हैं. इन दस्तावेजों और उपकरणों की स्क्रूटनी जरूरी है, ताकि जांच आगे बढ़ सके और साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ न हो.
3. आरोपी अपने रसूख का इस्तेमाल कर आगे की जांच में बाधा डाल सकते हैं.
4. इस पूरे घोटाले में अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. नकद के लेनदेन और पैसों के श्रोत की जानकारी भी अब तक आरोपी नहीं दे रहे.
5. इस घोटाले में कई संदिग्ध भी शामिल हैं. उनका क्या रोल है, यह जानकारी भी ईडी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष से पूछताछ में लेगी.
इसे भी पढ़ें – काम">https://lagatar.in/is-stress-due-to-work-control-it-with-the-help-of-these-tips/">काम

की वजह से रहता है स्ट्रेस? इन टिप्‍स की मदद से करें इसे कंट्रोल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही