Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैमः IAS छवि रंजन के करीबी श्याम भाटिया समेत पांच को ED का समन

Ranchi: जमीन घोटाला मामले में मनी लॉड्रिंग के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच कर रही है. इस मामले को लेकर ईडी ने आईएएस छवि रंजन के करीबी श्याम सिंह भाटिया समेत पांच लोगों को समन भेजा है. ईडी जिन लोगों को समन भेजा है, उनमें जमशेदपुर के रवि सिंह भाटिया, श्याम सिंह भाटिया, रांची के शेखर कुशवाहा, प्रियरंजन सहाय और विपिन कुमार सिंह शामिल हैं. ईडी ने इसी मामले में एक मई को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, दो मई को कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस त्रिदीप मिश्रा को भी तलब किया है. वहीं तीन मई से इन पांचों को पीएमएलए के तहत बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है.

पांचों लोगों के कुल छह ठिकानों पर ईडी ने की थी छापेमारी

ईडी ने जमशेदपुर के रवि सिंह भाटिया, श्याम सिंह भाटिया, रांची के शेखर कुशवाहा, प्रियरंजन सहाय और विपिन कुमार सिंह के ठिकाने पर बुधवार को छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने जमीन से जुड़े कई दस्तावेज उनके बरामद किए गए हैं. इसके अलावा ईडी ने जमीन घोटाले मामले में 50 बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है.

लिखित शिकायत के बाद हो रही कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, आर्मी लैंड स्कैम में पूछताछ के क्रम में शहर के कई इलाकों से लगभग 22 लोगों ने फर्जी तरीके से जमीन बेचे जाने की लिखित शिकायत ईडी से की थी. तब ईडी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच की, इसी क्रम में बुधवार की सुबह से ईडी कार्रवाई की,बताया जा रहा है कि इस रेड के तार भी आर्मी जमीन घोटाला से जुड़े हो सकते हैं. जिन लोगों के यहां छापेमारी चल रही है, वे सभी जमीन करोबार से जुड़े हुए हैं.

13 अप्रैल से ईडी कर रही कार्रवाई

रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मामले की जांच ईडी 13 अप्रैल से कर रही है. 13 अप्रैल को ईडी ने आईएएस अधिकारी छवि रंजन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित जमीन के कारोबार से जुड़े 18 लोगों के कुल 21 ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी के दायरे में झारखंड के 18, बिहार के एक और पश्चिम बंगाल के दो ठिकाने शामिल हैं.

सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया

आर्मी जमीन घोटाले से जु‌ड़े मामले में ईडी ने सात लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. ईडी ने तीन दिन और पांच दिन की रिमांड लेकर दो राउंड में पूछताछ कर ली है. अभी गिरफ्तार लोगों से तीसरे राउंड की पूछताछ की जा रही है. सभी तीन दिन की रिमांड पर हैं. सात आरोपियों में आरोपी फैयाज खान को कोर्ट ने जेल भेज दिया गया है. इसी मामले में आइएएस छवि रंजन से पूछताछ की जा चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही