Search

लैंड स्कैमः IAS छवि रंजन से ED शुक्रवार को करेगी पूछताछ

Ranchi: बरियातू स्थित सेना की जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन से शुक्रवार को पूछताछ करेगी. ईडी ने बीते 17 अप्रैल को समन भेजकर छवि रंजन को 21 अप्रैल को ईडी के जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था. वहीं दूसरी ओर ईडी ने इस मामले में एडिशनल रजिस्ट्रार, कोलकाता त्रिदीप मिश्रा को समन भेजकर दो मई को ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. बताते चलें कि रांची में सेना की जमीन की खरीद-बिक्री में कोलकाता से फर्जी दस्तावेज बनाकर की गई गड़बड़ी की जांच में ईडी आगे बढ़ी, तो रांची में सैकड़ों एकड़ जमीन की डील में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया. रांची में एक गिरोह सक्रिय है, जो कोलकाता जाकर रांची की जमीन का फर्जी पेपर तैयार करता है, उसकी रजिस्ट्री कोलकाता में ही करायी जाती है. इसके बाद करोड़ों की जमीन कौड़ियों में खरीदी जाती है. इस पूरे फर्जीवाड़े में आला अधिकारियों के साथ-साथ अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है. वहीं ईडी ने जांच में पाया कि जमीन घोटाला कर सरकारी अफसरों, कर्मियों के साथ-साथ माफियाओं ने अरबों की कमाई की है. इसे पढ़ें- बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-700-page-closure-report-clean-chit-to-police/">बकोरिया

कांड : सीबीआई ने 700 पेज की क्लोजर रिपोर्ट सौंपी, पुलिस को क्लीन चिट‍ !

ED ने 13 अप्रैल को सात लोगों को किया था गिरफ्तार

ईडी ने 13 अप्रैल को आर्मी लैंड स्कैम मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. ईडी ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच 14 अप्रैल शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया था. जहां कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद ईडी सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर ईडी आईएएस छवि रंजन से पूछताछ करेगी. इसे भी पढ़ें- नरोदा">https://lagatar.in/naroda-riots-68-accused-including-former-gujarat-minister-and-bjp-leader-maya-kodnani-babu-bajrangi-acquitted/">नरोदा

दंगा : गुजरात की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता माया कोडनानी, बाबू बजरंगी सहित 68 आरोपी बरी

ईडी ने आईएएस छवि रंजन समेत 18 लोगों के 22 ठिकानों पर की थी छापेमारी

रांची में सेना की जमीन के साथ कई जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचलों के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी को बड़े पैमाने पर जमीन के डीड, रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज कई सरकारी कागजात मिले हैं. कोलकाता से जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रांची में अरबों की जमीन की खरीद बिक्री में गड़बड़ी और उससे मनी लॉउंड्रिंग के साक्ष्य ईडी को मिले हैं. छापेमारी के बाद ईडी के द्वारा सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है,अब उन्हीं सातों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp