Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम : छवि रंजन से अब चार मई को ईडी करेगी पूछताछ

Ranchi : जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है. इस मामले में ईडी ने आईएएस छवि रंजन को एक मई को ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था. हालांकि ईडी द्वारा शुक्रवार को भेजे समन में आईएएस छवि रंजन को चार मई को ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. इसके अलावा रांची के सदर रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी व रांची के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ईडी ने नए सिरे से समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. वैभव मणि त्रिपाठी को एक मई और विष्णु अग्रवाल को आठ मई को ईडी के रांची जोनल ऑफिस बुलाया गया है.

छवि रंजन से पहले सदर रजिस्ट्रार से करेगी पूछताछ

ईडी अब छवि रंजन से पहले रांची के सदर रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि कोलकाता से फर्जी कागजात बनाकर जमीन रजिस्ट्री के मामले में ईडी की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं. पूर्व में ईडी ने सेना की जमीन समेत अन्य जमीन की रजिस्ट्री में गड़बड़ी के मामले में छवि रंजन से 24 अप्रैल को पूछताछ की थी.
इसे भी पढ़ें – सामंता">https://lagatar.in/samanta-ji-should-come-to-jharkhand-give-guidance-to-the-youth-hemant-soren/">सामंता

जी झारखंड आयें, नौनिहालों को मार्गदर्शन दें : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही