Search

 
 
 

लैंड स्कैम :  अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद से जारी रहेगी ED की पूछताछ

 
Ranchi :  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में ईडी अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद से अभी पूछताछ जारी रखेगी. कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है. मंगलवार को चारों आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद एजेंसी के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया. इस दौरान ईडी के अधिवक्ता ने अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद की रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. ईडी ने सात दिनों की रिमांड मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने छह दिनों (29 अप्रैल तक) की रिमांड दी.

छापेमारी और लंबी पूछताछ के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि ईडी ने 16 अप्रैल यानी पिछले मंगलवार को अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद के ठिकानों पर छापेमारी और लंबी पूछताछ के बाद देर शाम अपने साथ ईडी ऑफिस ले गयी थी, जहां ईडी ने चारों को गिरफ्तार कर लिया था. जानकारी के अनुसार, ईडी ने फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड मोहम्मद सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, जिसमें उसने कई अहम जानकारी ईडी को दी थी. उसी के आधार पर ईडी ने इन अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की. अब तक की पूछताछ में ईडी को इनसे कई अहम जानकारियां मिली हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही