Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम केस : आरोपी आर्किटेक विनोद सिंह की अग्रिम बेल पर 18 अप्रैल को सुनवाई

Ranchi :   लैंड स्कैम केस के आरोपी और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के सहयोगी आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर 18 अप्रैल को सुनवाई होगी. विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्याययुक्त की कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. इस याचिका को सुनवाई के लिए रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है.

ईडी की प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

दरअसल ED ने हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दायर की है. इस केस के प्रमुख आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं. प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन पर पीएमएलए कोर्ट ने संज्ञान भी लिया है. इसके बाद आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. क्योंकि अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन के खिलाफ समन जारी किया है.

ईडी ने सात घंटे की पूछताछ करने के बाद हेमंत सोरेन को किया था गिरफ्तार

बता दें कि हेमंत सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया था. ईडी ने लैंड स्कैम से जुड़े मामले में सात घंटे से ज्यादा पूछताछ करने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. इस केस में हेमंत सोरेन, भानु प्रताप के अलावा ईडी ने मोहम्मद सद्द्दाम को भी गिरफ्तार किया है. इस मामले में ईडी अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. ईडी आज मंगलवार को इसी केस में कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही