Search

 
 
 

लैंड स्कैम: पूर्व DC छवि की जमानत अर्जी पर हुई सुनवाई, ED ने दाखिल किया जवाब

 
Ranchi : लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सस्पेंड हो चुके आइएएस छवि रंजन के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी और अभिषेक सिंह में अपनी बहस के दौरान अदालत को बताया कि उन्हें सिर्फ मौखिक बयान के आधार पर आरोपी बनाया गया है. इसलिए छवि रंजन को जमानत दी जानी चाहिए. वहीं ED की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ऊर्फ काका जी ने अपनी बहस में कहा कि लैंड स्कैम के प्रमुख अभियुक्त छवि रंजन ही हैं, इसलिए इन्हें बेल नहीं दी जानी चाहिए. वहीं ईडी की ओर से जवाब भी दाखिल किया गया. इसके बाद कोर्ट ने छवि रंजन की जमानत पर अगली सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की है. इसे भी पढ़ें -निलंबन">https://lagatar.in/after-withdrawal-suspension-irfan-ansari-said-i-am-back-be-careful-bjp-people/">निलंबन

वापसी के बाद बोले इरफान अंसारी : I AM BACK…संभल जाओ भाजपा वालों
बता दें कि रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ED रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. वहीं IAS छवि रंजन पिछले 85 दिनों से जेल में बंद हैं. इसे भी पढ़ें -IMPORTANT">https://lagatar.in/important-news-land-kachari-road-argora-kadru-doranda-kusai-chutiya-and-bada-ghaghra-will-become-expensive-from-august-1/">IMPORTANT

NEWS : 1 अगस्त से महंगी हो जाएगी कचहरी रोड,अरगोड़ा, कडरू, डोरंडा, कुसई, चुटिया व बड़ा घाघरा की जमीन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही