Ranchi : लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत अर्जी पर रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने बेल पर बहस के लिए 20 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है. दरअसल ईडी रांची में लैंड स्कैम से जुड़े दो मामलों की जांच कर रहा है. दोनों ही मामलों में छवि रंजन को अभियुक्त बनाया गया है. फिलहाल जिस केस में उन्होंने जमानत अर्जी दाखिल की है, वह चेशायर होम रोड में फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का केस है. छवि रंजन की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने बहस की.
ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश
वहीं छवि रंजन की और से हाईकोर्ट में दायर नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. छवि रंजन की ओर से हाईकोर्ट में अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बहस की. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन के कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. अदालत अब 30 नवंबर को छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी.
इसे भी पढ़ें – मनी">https://lagatar.in/undertrial-of-money-launderings-health-deteriorated-in-jail-died-in-rims/">मनी
लॉन्ड्रिंग के विचाराधीन बंदी की जेल में बिगड़ी तबीयत, रिम्स में मौत
लॉन्ड्रिंग के विचाराधीन बंदी की जेल में बिगड़ी तबीयत, रिम्स में मौत
[wpse_comments_template]
Leave a Comment