Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम : पूर्व DC छवि रंजन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी

Ranchi :  चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम केस के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन की डिस्चार्ज पिटीशन रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार को सभी पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने डिस्चार्ज पिटीशन पर फैसला सुनाने के लिए 12 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है.

रांची के पूर्व डीसी समेत कई लोगों को ईडी ने किया था गिरफ्तार

दरअसल रांची के बड़गाईं अंचल के चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ईडी ने रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था. सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल भी हो चुकी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही