Search

 
 
 

लैंड स्कैम : पूर्व DC छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर अब दो सप्ताह बाद सुनवाई

 
Ranchi : लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने छवि रंजन को ईडी के जवाब का प्रति उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया. अब अदालत इस मामले में दो सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. बता दें कि छवि रंजन ने अपनी याचिका में ट्रायल कोर्ट द्वारा लिये गये संज्ञान को भी चुनौती दी है. उनकी ओर से कहा गया है कि बिना अभियोजन स्वीकृति के उनके विरुद्ध ट्रायल चलाया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है.

आरोपियों के खिलाफ ईडी कर चुकी है चार्जशीट दाखिल

दरअसल रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ईडी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जिसपर कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही