Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम : तलहा खान की बेल पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट)  कोर्ट में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी तलहा खान की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी है. दोनों पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. तलहा खान की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की. वहीं ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने अपना पक्ष रखा. अदालत अपना फैसला 25 अगस्त को सुनायेगी. बता दें कि तलहा खान को ED ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था. उस पर सेना के कब्जे वाली जमीन समेत रांची के अलग अलग इलाकों में विवादित भूमि की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है. इसे भी पढ़ें : जूस">https://lagatar.in/juice-center-owner-staff-murder-ranchi-police-arrested-three-including-the-main-accused/">जूस

सेंटर मालिक-स्टाफ हत्याकांड : रांची पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही